हरिद्वार

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह को श्रद्धांजलि

त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह: श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज की स्मृति में कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में गुरूवाणी का पाठ और अरदास की गयी। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि निर्मल कुटिया जालंधर के संस्थापक ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनके शिष्य महंत जसपाल सिंह अपने गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए निर्मल कुटिया की सेवा परंपरा का निरंतर विस्तार कर रहे हैं। महंत जसपाल सिंह ने कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ है। गुरूदेव से प्राप्त ज्ञान और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए निर्मल कुटिया की सेवा परंपरा और धर्म की कीर्ति को बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज दिव्य संत थे। धर्म संस्कृति के उत्थान में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रीमहंत जगतार मुनि एवं महामंडलेश्वर अरूण दास ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज संत समाज के प्ररेणा स्रोत थे। महंत गुरूवेंद्र सिंह हजारा, महंत श्याम दास, स्वामी केशवानंद, महंत जमना दास, महंत ज्ञानानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, महंत सूरज दास, संत गुरमाल सिंह, महंत हरवेंद्र सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत वीर सिंह, महंत खेम सिंह, बाबा देवेंद्र सिंह ने भी ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button