लक्सर

लक्सर-रुड़की मार्ग पर हादसा, टूरिस्ट बस की चपेट में आई महिला

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर-रुड़की मार्ग पर बसेड़ी चौराहे के समीप एक टूरिस्ट बस ने सड़क पर जा रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। वहीं पुलिस ने बस चालक को अपने कब्जे में लेकर लक्सर थाने लाई ले आई और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button