हरिद्वार

अशोक चौहान बने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विभास सिन्हा मंडल सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बौद्ध गया बिहार में आयोजित अधिवेशन, निर्वाचन में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान निर्विरोध तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। ये हरिद्वार जनपद व उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है क्योंकि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन है और अशोक चौहान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से हरिद्वार व उत्तराखंड के शिक्षकों का भी मन बढ़ा है। हरिद्वार में जैसे ही ये खबर पहुंची, शिक्षकों में खबर सुनते ही खुशी की लहर दौड़ गई। अशोक चौहान के हरिद्वार से बाहर बोद्ध गया बिहार में होने के कारण शिक्षक साथी फोन के माध्यम से ही बधाई संदेश दे रहे हैं। हरिद्वार पहुंचने पर अशोक चौहान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button