उत्तराखंड

बेसहारा वृद्धा महिला का अंतिम संस्कार कर चमोली पुलिस ने निभाया बेटे का फर्ज

राजेश कुमार उत्तराखण्ड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड/चमोली। खाकी में इंसान बस्ते है इस काव्य को चमोली पुलिस के जवानों द्वारा एकदम सही साबित करते हुए एक बार फिर चमोली पुलिस ने खाकी का सीना चौड़ा किया है। चमोली पुलिस के जवानों ने साबित किया है कि इंसानियत का रिश्ता सभी रिश्तों से बड़ा होता है। विगत कुछ माह से स्वास्थ्य खराब होने के कारण गोपेश्वर में चाय पत्ती बेचकर अपना गुजर- बसर करने वाली पुलिस की अम्मा (श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह उम्र 75 वर्ष) जो उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में एडमिट थी। बीमारी के चलते उनका कल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में ही निधन हो गया। अनाश्रित होने के कारण महिला के शव को 72 घंटे मोर्चरी जिला चिकित्सालय फ्रीज़र में रखवाया गया। उक्त महिला के सगे-संबंधियों की जानकारी ली गई तथा जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आर०जी भी करायी गई लेकिन कोई भी सगे-संबंधी थाना गोपेश्वर, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपस्थित नहीं हुए। जिस कारण कल थाना गोपेश्वर के जवानों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अम्मा के शव न सिर्फ कंधा दिया। बल्कि हिन्दू रीति-रिवाजों व पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर नम आंखों से भी विदाई दी। उत्तराखंड पुलिस को उनके इस कृत्य के लिए दिल से सलाम है।

Related Articles

Back to top button