हरिद्वार

ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यात्रियों ने कराया चारधाम पंजीकरण

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विभिन्न धामों की यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। जारी बुलेटिन के अनुसार, आज एक ही दिन में कुल 12,121 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया। आंकड़ों के अनुसार,
यमुनोत्री धाम के लिए 2574 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। गंगोत्री धाम के लिए 2607 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। केदारनाथ धाम के लिए 3556 यात्रियों ने आवेदन किया। बद्रीनाथ धाम के लिए 3384 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए आज कोई पंजीकरण नहीं हुआ। प्रशासन के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु लगातार हरिद्वार पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।अब तक ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से कुल 1 लाख 54 हजार 953 यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो इस वर्ष चारधाम यात्रा के प्रति बढ़ती आस्था और उत्साह को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button