हरिद्वार

जिलाधिकारी ने किया डा० नरेश चौधरी को नेक राह वीर सम्मान से सम्मानित

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। जिलाधिकारी ने इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी को नेक राहवीर सम्मान से सम्मानित किया है। परिवहन विभाग की नेक राह वीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को स्वर्णिम समय के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन एवं ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर डा.नरेश ने बीते वर्ष 5 मई को नजीबाबाद मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले दो व्यक्तियों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से एक घायल की गंभीर हालत की वजह से चिकित्सकों के हायर सेंटर रैफर करने पर डा.चौधरी ने उसे एम्स पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से दोनो व्यक्तियों का जीवन बच गया। डा.नरेश चौधरी के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने डा.नरेश चौधरी को नेक राह वीर सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें पांच हजार रूपए का चैक प्रदान किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि डा.नरेश चौधरी ने दोनों व्यक्तियों का बहुमूल्य जीवन बचाकर जो सराहनीय सच्ची मानव सेवा की है वह अतुल्नीय एवं उल्लेखनीय उदाहरण है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक बनकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को स्वर्णिम समय में उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करे तो अनेक जिंदगी बचायी जा सकती है। डा.नरेश चौधरी ने कहा कि उनके लिये मानव सेवा एवं सामाजिक सेवा अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त सर्वाेपरि है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर जो सम्मान उन्हें मिलता है। उससे उन्हें अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कर्मठता से सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। संयुक्त आयुक्त परिवहन राजीव मेहरा, आरटीओ. संदीप सैनी, अनिता चमोला, एआरटीओ निखिल शर्मा, नेहा झा, परिवहन अधिकारी भारत भूषण एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.अरुण त्रिपाठी एवं परिसर निदेशक डा.अनूप गक्खड़ ने डा.नरेश चौधरी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button