रुड़की

आईआईटी रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह, 19-20 सितंबर को, 2701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

रवि सक्सेना रुड़की संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि सक्सेना) रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में 19 और 20 सितंबर 2026 को दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष संस्थान के 2,701 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक सफलताओं के लिए डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। आइआइटी के निदेशक केके पंत ने बताया कि पहला दिन 19 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं दूसरे दिन 20 सितंबर पीजी, पीएचडी एवं हीरो मोटोकॉर्प के CEO हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि और ऑयलमैक्स एनर्जी के एमडी डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे।:पूर्व सॉलिसिटर जनरल और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आइआइटी रुड़की के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश साल्वे समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आइआइटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि यह अवसर विद्यार्थियों की मेहनत, नवाचार और राष्ट्र सेवा की भावना का उत्सव है। उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार और डीन एकेडमिक्स प्रो. एन के. नवानी ने सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को इस गौरवपूर्ण पड़ाव के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button