अवैध होर्डिंग पर सख्त हो प्रशासन, तूफान के दौरान हो सकता है बड़ा हादसा: सुनील सेठी
अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। जिलाधिकारी समेत नगर आयुक्त से महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने लगातार आ रहे बड़े तूफानों को ध्यान रखते हुए मांग की है कि शहर के भीतरी हिस्सों से लेकर हाइवे पर कई जगह यूनीपोल लगे है, जिसमें आधे से ज्यादा अवैध है, और जो वैध भी है उनकी भी स्थिति गुणवत्ता खराब है कभी भी ये यूनीपोल खंभों पर डिवाइडरों पर टंगे होर्डिंग आम जनता राहगीरों के लिए मौत का सामान बन सकते है। सुनील सेठी ने कहा कि आज भी तूफान के दौरान कई जगह होर्डिंग बोर्ड गिरकर सड़को पर आ गए ऐसे ही हाइवे किनारे साइड रोड पर कालोनियों में सभी ने अपने आश्रम होटल प्रचार के लिए किसी भी जगह पर अवैध होर्डिंग लगा दिए है, जो हल्की सी रस्सी, सरिए पर टिके है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है। ऐसे ही कई जगह पेड़ो की स्थिति भी है जिस पर वन विभाग को ध्यान देना चाहिए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, लाल जी, राजेश पांडे, सोनू चौधरी, राकेश सिंह, पंकज शर्मा ओर राहुल अरोड़ा मौजूद रहे।









