उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने में लगातार कार्यवाही कर रही पौड़ी पुलिस

17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड को मिशन 2025 नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा प्रदेश भर में पुलिस को अवैध नशे की रोकथाम हेतु अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें राज्य के समस्त थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम को लेकर सख़्त अभियान चला रहे हैं जिसमें अभी तक कई बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। वहीं आज पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के दिशा निर्देशन में थाना पैठाणी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान आरोपी हरेन्द्र सिंह रावत को 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चाकीसैण बाजार से गिरफ़्तार किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना पैठाणी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पौड़ी पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम हेतु जनता से भी अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को भी नशे के संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में लिप्त रहता है या किसी सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी व्यक्ति नशा करते हुए दिखे तो उसकी सूचना तत्काल मो0 न 7060470047 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम हरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 गोविन्द सिंह रावत, निवासी ग्राम म्योल्ठी, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल बताया अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला, अपर उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह गुंसाई, अपर उप निरीक्षक अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी कमल, मुख्य आरक्षी सुरजीत, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र, होमगार्ड संदीप, होमगार्ड नरेंद्र, होमगार्ड हर्षपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button