हरिद्वार

अवैध खनन पर खानपुर पुलिस का शिकंजा, चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां सीज

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खानपुर पुलिस ने अभियान तेज करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर खानपुर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस टीम ने खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। आवश्यक रॉयल्टी प्रपत्र व अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button