हरिद्वार

पोषण माह में गर्भवती महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। पोषण माह के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम बाकरपुर 02 में गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एकता रानी, सेक्टर की सुपरवाइजर बबीता देवी सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजन के फॉर्म और योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खान पान अपनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी उपायों के बारे में बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एकता रानी ने ग्रामीण महिलाओं को पोषण, बच्चों के स्वास्थ्य व विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह समय समय पर क्षेत्र के लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराती हैं।

Related Articles

Back to top button