हरिद्वार

नीलम प्रजापति महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार/उत्तर प्रदेश। समाजसेविका नीलम प्रजापति को जलेसर एटा राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के द्वारा महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, और आशा की है कि नीलम प्रजापति सर्व समाज के हित में कार्य करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह के द्वारा एवं मुख्य संयोजक फिरेराम प्रजापति के द्वारा कार्यकारिणी से विचार विमर्श के बाद कुशल कार्यकर्ता के रूप में नीलम प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोपा है। नीलम प्रजापति व्यवसाय से शिक्षिका है इन्होंने शिक्षा में एमए, बी.एड, के साथ साथ डिप्लोमा इन फूड टेक्नोलॉजी, पीजीडीआरएएम किया हुआ है। नीलम प्रजापति एक सरल स्वभाव व्यक्तित्व वाली महिला है। इन्हे जिलाधिकारी एटा नारी सशक्तिकरण के लिए भी सम्मानित चुके हैं। साथ ही नीलम प्रजापति को कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में भी सम्मानित किया गया है। ये बालिकाओं की शिक्षा के लिए भी संकल्पबद्ध है। जलेसर प्रजापति समाज सेवा समिति के द्वारा नीलम प्रजापति को बधाई दी है। बधाई देने वालों में मास्टर भूरी सिंह, गौरव प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, प्रधान सकरौली, वाई.पी.सिंह, मनोज कुमार प्रजापति, वेद प्रकाश, केदारी लाल, मास्टर महानमई, मास्टर मलखान सिंह, गिरिजा देवी आदि लोगों ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button