कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौकशी करते दो गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस व उपकरण बरामद, एक आरोपी फरार
जावेद अंसारी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 मई की सुबह थाना मोबाइल टीम गश्त पर थी। इस दौरान नहर पटरी स्थित जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां तीन युवक गौकशी करते पाए गए। दबिश के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। वहीं इस बाबत पर पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गौकशी करते हुए तस्लीम निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की, मोहम्मद शादाब को गिरफ्तार किया है। ओर एक फरार आरोपी सलमान निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की (पूर्व में भी गौकशी के मामलों में शामिल है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस के साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण एक छुरी, एक चापड़ और एक स्टील रॉड बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।








