रुड़की

रुड़की में बड़ी वारदात, बदमाशों ने ज्वैलर्स की दुकान पर देर रात चोरी को दिया अंजाम

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आधी रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी अंबर तालाब स्थित खन्ना ज्वैलर्स में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही नकदी भी समेट ले गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सागने आया कि आधी रात के रागय सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार होकर कुछ लोग दुकान के बाहर पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने शटर और ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। इसके बाद सभी आरोपी एक-एक कर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

एसपी देहात शेखार चंद्र सुयाल ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़‌कर चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button