
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कहते हैं कि दिल में कुछ करने की तमन्ना हो तो भगवान भी आपका साथ देते हैं। जी हां हरिद्वार के लक्सर रोड पर दो मुस्लिम युवाओ ने रक्षाबंधन पर्व पर आपसी सोहार्द की मिशाल पेश की। दोनों युवाओ ने मिलकर हिंदू बहनो के लिए पुरा दिन आने जाने का कोई किराया ने लेने की बात कही। इसके लिए दोनों ने अपनी ई रिक्शा के आगे पीछे फ्लेक्स लगाकर समाज मे सराहनीय संदेश देते हुए लिखा है कि “कद्र करो बहनो की, कोई फर्क नही पड़ता, अपनो की हो या बैगानो की” हसरत ने इसकी तैयारी कई दिन पहले कर ली थी। “हरिद्वार की गूंज” राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र और HKG पोर्टल के सह- संपादक गगन शर्मा द्वारा इस सराहनीय पहल के लिए इन दोनों युवाओ का माला पहना कर स्वागत किया गया। गगन शर्मा ने कहा कि आज हमारे देश और समाज को ऐसे युवाओ की सख्त जरूरत है जो पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक अब्दुल कलाम की भाँति मानवता के हित में सोचते और करने का सोचते है।









