रुड़कीहरिद्वार

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने बैठक कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार

अविनाश गुप्ता हरिद्वार जिला प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार/रूड़की। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे ने सतत संघर्ष की समीक्षा हेतु जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मोर्चे के जिला अध्यक्ष डॉ0 नवीन सैनी के रुड़की आवास पर किया। इस अवसर पर चेतावनी रैली की अपार सफलता के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का इस मुद्दे को कैबिनेट बैठक में शामिल करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर मोर्चे ने आभार जताया। सनद रहे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा गत दो वर्षो से विभिन्न जोशीले कार्यक्रमों के द्वारा पेंशन बहाली की अलख जगाए हुए हैं और सरकार इस मांग को अब गम्भीरता से ले रही है हाल ही में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भर से आए हुए शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कर्मचारी महासंघ एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 07 नवम्बर को देहरादून में परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक विशाल चेतावनी रैली निकाली थी। मोर्चे की ताकत एवं जोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास के निकट पहले से ही बैरिकेडिंग लगा रखी थी अतः चेतावनी रैली को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया गया रुड़की/हरिद्वार से चेतावनी रैली का नेतृत्व कर रहे मोर्चे के जिला अध्यक्ष डॉ0 नवीन सैनी ने किया था। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा इस समय जोर पकड़ रहा है देश एवं राज्य का प्रत्येक सरकारी कर्मचारी नई पेंशन स्कीम एनपीएस के खिलाफ जागरूक हो चुका है एक दिन का विधायक एवं सांसद पुरानी पेंशन पा रहा है लेकिन 35 से 40 वर्ष तक सेवा देने वाला कर्मचारी खाली हाथ घर लौटता है। मोर्चे ने गत 02 वर्षों से जनप्रतिनिधियों एवम अन्य सभी माध्यमो से सरकार को पुरानी पेंशन लागू करने के बारे में भली भांति अवगत करा दिया है। सरकार भी इस बात को मान चुकी है कि पुरानी पेंशन वास्तव में कर्मचारियों के हित में है इसी उद्देश्य से सरकार को चेतावनी देने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों ने विशाल चेतावनी रैली का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफल संचालन किया था। हरिद्वार से इस रैली में सैंकड़ो कर्मचारी शामिल हुए थे समीक्षा बैठक में कैबिनेट में पुरानी पेंशन के मुद्दे को शामिल करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के लिए संगठन ने आभार जताया। बैठक में विवेक सैनी जिला संरक्षक, सन्दीप कपिल संरक्षक बहादराबाद ब्लाक, सुनील पंवार ब्लाक अध्यक्ष खानपुर, गजेंद्र राजपूत, मनोज सैनी अध्यक्ष, ब्लाक लक्सर, लाल सिंह संगठन मंत्री, कुंज बिहारी ब्लाक संरक्षक लक्सर, सन्दीप शर्मा जिला महामंत्री, सतीश सैनी, अजय सैनी, मांगेराम मौर्य, अजय कुमार यादव, डिम्पल सैनी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button