हरिद्वार

इंस्टाग्राम पर दहशत, सड़क पर टशन, कनखल में पिल्ला गैंग पर पुलिस का प्रहार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट कर दहशत फैलाने वाले कथित पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार मिल रही झगड़े और हुड़दंग की शिकायतों के बाद सादे कपड़ों में टीमें तैनात की गई थीं। जांच में सामने आया कि युवक आपसी वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट कर उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहे थे। बीती 10 अप्रैल को कुलदीप के बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान 11 संदिग्ध चिन्हित किए गए थे। इनमें से आर्यन सैनी निवासी इंदुपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने गैंग से जुड़े युवकों की 8 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें भी सीज की हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए गैंगबाजी और दहशत फैलाने वालों पर अभियान आगे भी जारी रहेगा पुलिस टीम में, कनखल थाना प्रभारी देवेंन्द्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह, एसआई सुधांशु कौशिक, एसआई गंभीर तोमर, एएसआई ललित मोहन सिंह, एसआई प्रकाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह कांस्टेबल सत्येंद्र रावत, कांस्टेबल उमेद सिंह सहित प्रलव चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button