माता-पिता एक्युप्रेशर एवं आयुर्वेदिक हैल्थ केयर स्वास्थ्य शिविर से भोले ले रहे स्वास्थ्य लाभ
गगन शर्मा सह सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में कावड शुरु हो रखा है, प्रतिदिन हजारो की संख्या में कावडीए जल भर कर पैदल हरिद्वार से प्रस्थान कर रहे है। लम्बी पैदल यात्रा मे भोलो के कन्धे और पैर मे नस खीच जाए और अन्य समस्या के निदान हेतु बहदाराबाद के बेगमपुर में डॉक्टर नीरज द्वारा कैम्प लगाकर सेवा दी जा रही है। डॉक्टर नीरज कुमार प्रजापति ने बताया कि “नर सेवा नारायण सेवा है’
बहादराबाद में बेगमपुर इंडस्ट्री एरिया बहादराबाद में माता पिता एक्युप्रेशर एवं आयुर्वेदिक हैल्थ केयर सेंटर द्वारा 1 अगस्त से 9 अगस्त तक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ नीरज कुमार प्रजापति द्वारा किया गया है। जो कि बड़े सरल एवं धार्मिक किस्म के डॉक्टर है। माता पिता एक्युप्रेशर एवं आयुर्वेदिक हैल्थ केयर सेंटर द्वारा हमेशा की तरह शिव भक्तों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया हैं। जिससे प्रतिदिन काफी संख्या मे लोग स्वास्थ्य लाभ उठा रहे है। दिल्ली से एक भोले अमित शर्मा का कहना है कि मेरे कमर और गर्दन मे खिचाव महसूस हो रहा था फिर इस स्वास्थ्य शिविर मे डॉक्टर नीरज द्वारा मसाज करने से आराम मिला है साथ ही उन्हे यहाँ से निशुल्क दवाई भी मिली। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में लक्सर से आकांक्ष और हिरनाखेड़ी से जॉनी सराहनीय योगदान दे रहे है।









