अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन की समीक्षा बैठक आयोजित
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार संगठन के मुख्य कार्यालय, सेक्टर-49, नोएडा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने की है। बैठक में संगठन के विस्तार, सफाई मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सफाई मजदूरों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र यादव ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए बनाई गई भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला है। उन्होंने उपस्थित गणों से सुझाव प्राप्त किए और कहा कि संगठन की मजबूती सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। बैठक में विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से आए संगठन से जुड़े सदस्य ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सफाई मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यूनियन और अधिक प्रभावी ढंग से मजदूर हितों की आवाज बुलंद करेगी। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ चौधरी, तनवीर खान, सतपाल सिंह, रणजीत सिंह, डाॅ. ढाल सिंह, हाजी नसीम, विपिन, कायनात कुरैशी, भृगुनाय निषाद आदि संगठन के सदस्य मौजूद रहे।









