हरिद्वार गणपति संघ के तत्वाधान में आयोजित की गई विशेष बैठक
बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति में आगामी गणेश महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर की गई चर्चा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार गणपति संघ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में आगामी गणेश महोत्सव कार्यक्रम हेतु विचार विमर्श किया गया। वहीं संघ के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष गणपति संघ के तत्वाधान में 17वां गणेश महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 14 सितम्बर 2026 को भगवान श्री गणेश की पीतल की सुन्दर आकृषित मूर्ति विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित की जाएगी। जिसका उद्घाटन विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा किया जाएगा। वहीं शाम को होने वाले कार्यक्रम के उद्घाटन विधायक रानीपुर आदेश चौहान, एवं हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमति किरण जैसल, के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। वहीं संघ द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर दिनांक 18 सितम्बर 2026 को सुन्दर सुन्दर झांकिया और बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हरिद्वार में एक संदेश दिया जाएगा कि किसी भी प्रकार की केमिकल या हानिकारक वस्तु से बनी मूर्तियों को गंगा जी में विसर्जित नहीं किया जाए। वहीं समिति द्वारा एक अहम फैसला लिया गया है कि भगवान श्री गणेश जी की पीतल की मूर्ति को स्थापना कर बड़ी धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकालने के पश्चात् गणपति भगवान को स्नान कर वापस श्री गरीबीदासी सेवा आश्रम में सुरक्षित रूप से रखी जाएगी। जिससे अगले वर्ष भी यह मूर्ति स्थापित की जा सकती है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जॉनी अरोरा, संयोजक रमेश चंद जोशी, नरेश शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, महामंत्री सुनील मनोचा, नीरज जैन, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, सोहन सिंह, अमन यादव, आनंद जोशी, मोहन सिंह, नवयुवक मंडल के मयंक ठाकुर, आर्यन मनोचा, शिवम वर्मा, सुरेंद्र तनेजा, गौरव दुआ, अर्पित दुआ, वंश मनोचा, चिराग मनोचा, रचित मनोचा, नीतीश मनोचा, साहिल अरोरा, कन्हैया वर्मा, मनीष शर्मा, मोनू गर्ग, चिंटू गर्ग, अनमोल सैनी, राहुल राणा, आदि युवा साथियों ने गणपति महोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया।









