रुड़की

शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया अभिनंदन, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट व एसपी देहात रहे मौजूद

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार को गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति, रुड़की के तत्वाधान में नगर निगम स्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। अंतरराष्ट्रीय शायर व समिति के अध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने कहा कि पिछले पन्द्रह वर्षों से कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों को फल वितरण के साथ-साथ उन पर पुष्प वर्षा करते हैं। सलमान फरीदी के संयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री व अफजल मंगलौरी द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों व अतिथियों का स्वागत किया गया।ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेट (आईएएस) ने कहा कि भारत वर्ष की संस्कृति सदियों से वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म सम्भाव के सिद्धांतों की प्रतीक रही है, ये ही सन्देश आज रुड़की के सभ्य नागरिकों ने दिया है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को ऐसे आयोजनों से बल मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नगरी के सभ्य नागरिक बधाई के पात्र हैं, जो सौहार्द और भाईचारे के साथ पूरे प्रदेश में सन्देश देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर लाल शास्त्री ने की, संचालन अफजल मंगलौरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार व ताहिर अली, काजी शकील अल्वी, हाजी सलामत फरीदी, राजू शास्त्री, इमरान देशभक्त, शिवम शास्त्री, हाजी शहजाद, शेख अहमद, मोनू जलवीर, पूर्व सभासद पंडित राजकुमार दुखी, हेमंत जुल्का, अमित वर्मा, शशि कुमार सैनी, विकास वशिष्ठ, ओम प्रकाश नूर, सैयद नफीसुल हसन आदि ने स्वागत समिति की ओर से कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहना कर अभिनन्दन किया।

Related Articles

Back to top button