हरिद्वार

स्वागत सामाजिक संस्था ने पौधे रोपित कर मनाई धूमधाम से दीपावली

नीटू कुमार जिला सवांददाता हरिद्वार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था ने सेक्टर 2 के पार्क में पौधा रोपित किया। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी ने कहा है कि संस्था ने दीपावली पर जो पौधारोपण अभियान किया है वो सराहनीय है। हम सभी को जीवन में धार्मिक व सामाजिक  कर्तव्य मानकर कम से एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अगर हम पौधा नहीं लगा पाते हैं तो किसी पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने वाले पौधे अवश्य लगाएं। आज के समय में सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण को लेकर बन हुआ है, लगातार प्रदूषित हो रहे पर्यावरण का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। शुद्ध हवा और शुद्ध पानी की उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है। ऐसे पर्यावरण की रक्षा के मामले में सभी को सम्पूर्ण जागरूकता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। संस्था के महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी ने कहा है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करें। स्वतंत्रता का उद्देश्य केवल अपने राष्ट्रहितों के लिए लड़ना मात्र ही नहीं है, बल्कि देश की ऊर्जा को बढ़ाना भी आजादी का मकसद होना चाहिए। संस्था की कोषाध्यक्ष तबस्सुम सिद्दीकी ने कहा है कि पेड़ पौधों की हरियाली देख कर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर और बरामदे में अच्छे पौधे रोपित करने चाहिए। पीपल का पेड़ भी अवश्य लगाएं क्योंकि पीपल का पेड़ हमें भरपूर आक्सीजन प्रदान करता है। पेड़ नहीं हाेंगे तो आक्सीजन नहीं मिलेगी और आक्सीजन नहीं तो जीवन नहीं। इसलिए पौधे लगाना केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है सभी देशवासियों की भी उतनी ही ज़िम्मेदारी है। पौधा रोपित अवसर पर रमीज़ सलमानी, सुहैल, शौकीन, आयुष चौहान, ईशु चौहान, सागर, महक, सानिया सिद्दीकी, चुनमुन, राकेश, पप्पू, बादल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button