हरिद्वार

नाबालिग से गैंगरेप के दो फरार आरोपी यूपी बॉर्डर से दबोचे

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को खानपुर पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। घटना के बाद से दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी, छापेमारी और मुखबिर तंत्र ने उनकी फरारी पर ब्रेक लगा दिया। बीती 29 अप्रैल को पीड़िता के पिता की तहरीर पर खानपुर कोतवाली में गंभीर धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे। खानपुर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सीमा से लगे खुशीपुरा गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों लगातार स्थान बदल रहे थे। गिरफ्तार आरोपी रासिम और रिहान जोग्गावाला गांव के निवासी है। दोनों को बीएनएस की गंभीर धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंसूर अली, अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह और कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button