Blog

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र महंत राम रत्न गिरी एवं प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा को राज भवन में किया गया सम्मानित

वेद प्रकाश चौहान मुख्य सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(वेद प्रकाश चौहान) हरिद्वार। एसएमजेएन काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री टी०वी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत अध्यक्ष, काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज व काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा क्षय रोगियों हेतु नि-क्षय पोष्टिक फूडकिट का वितरण विगत वर्ष से प्रारम्भ किया गया था। आज प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजभवन देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री गुरमीत सिहं द्वारा श्री महंत राम रत्न गिरी एवं कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि क्षय रोगियों को गोद लेकर भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराये जाने के अच्छे परिणाम सामने आयें। वहीं इस महत्वाकांक्षी योजना को इस वर्ष भी चालू रखा जायेगा तथा नि-क्षय मित्रों द्वारा हर माह पुष्टाहार उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष काॅलेज परिवार द्वारा निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत 22 पौष्टिक फूड किटों का वितरण किया गया था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कालेज प्रबंधन समिती के महंत रविन्द्र पुरी, महंत राम रत्न गिरी का निर्देशन, सम्पूर्ण कालेज परिवार के सदस्यों एवं सभी निक्षय मित्रों का सम्मान है जो उनकी ओर से उन्होंने प्राप्त किया है। उन्होंने सभी के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

महाविद्यालय द्वारा विगत वर्ष 22 क्षय रोगियों हेतु नि-क्षय पोष्टिक फूडकिटों का वितरण किया गया था। जिनमें निक्षय मित्रों में प्रमुखतः प्रो. सुनील कुमार बत्रा, प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जे.सी. आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. प्रदीप त्यागी,डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, श्रीमती रूचिता सक्सेना, श्रीमती कविता छाबड़ा, कु. वन्दना सिंह, एम.सी. पाण्डेय, श्रीमती रिंकल गोयल, आलोक शर्मा व डाॅ. शिवकुमार चौहान सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button