हरिद्वार

गणपति महोत्सव में 380 कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग, मिलेगा संस्कृति सेवा सम्मान

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। श्री गणेश उत्सव समिति, सेक्टर-3 भेल, हरिद्वार द्वारा आयोजित 22वें श्री गणपति महोत्सव में इस वर्ष सांस्कृतिक प्रतिभाओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। 14 एवं 16 सितम्बर को रामलीला मैदान, सेक्टर-3 भेल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हरिद्वार क्षेत्र के लगभग 380 कलाकार, कलागुरु एवं कोरियोग्राफर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में समूह नृत्य, गायन एवं आकर्षक झांकियों के माध्यम से कलाकार भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं की मनमोहक छटा प्रस्तुत करेंगे। कलाकारों एवं उनके कला गुरुओं के योगदान को सम्मान देते हुए समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को ‘संस्कृति सेवा सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार बरदिया एवं सचिव विनीत चौहान ने बताया कि 22वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ 14 सितम्बर को प्रातः 11 बजे ‘भेल के राजा’ की भव्य मूर्ति स्थापना के साथ होगा। मूर्ति स्थापना भेल के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार के कर-कमलों से संपन्न होगी। इस अवसर पर भेल के अधिकारियों के साथ विभिन्न यूनियनों, एसोसिएशनों तथा धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रहेगी। महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने में समिति के पवन राठौर, तरुण शुक्ला, परमाल सिंह, संजय चौधरी, सचिन चौहान सहित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। अध्यक्ष प्रवीण कुमार बरदिया रदिया ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से इतनी बड़ी संख्या में कलाकारों एवं कला गुरुओं को जोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्वरूप देने में समिति की सांस्कृतिक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संतोष कुमार साहू, सोनू तोलंबिया, राकेश रोशन, रविंद्र यादव, नेत्रपाल, अरुण पाठक एवं अंशुल गुरव सहित पूरी सांस्कृतिक टीम ने कलाकारों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को भव्य रूप देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सचिव विनीत कुमार चौहान ने कहा कि श्री गणपति महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, प्रतिभा और सामाजिक एकता का उत्सव है, जिसमें नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का सार्थक प्रयास समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सभी का बढ़-चढ़ कर सहयोग मिल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button