लक्सर

Video: ट्रक यूनियन ने अवैध वसूली के आरोपों को बताया निराधार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ट्रक यूनियन पर एक सदस्य द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोपों को लेकर यूनियन पदाधिकारी सामने आए हैं। पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया। उनका कहना है कि ट्रक यूनियन कोई निजी संस्था नहीं, बल्कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को रोजगार से जोड़ने के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान देती आ रही है।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है, बैठक के दौरान अभद्र व्यवहार करने के चलते संबंधित सदस्य की गाड़ी हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाराज होकर यूनियन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन पूरी तरह पंजीकृत संस्था है और संस्था के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा मौजूद है। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि यूनियन क्षेत्र के हित में लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button