देहरादून

महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव को गंगा जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेश भर में शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली जहां प्रातः काल से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। वहीं महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मन्दिर के मुख्य पुजारी श्री शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर देश भर से लाखों श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए मन्दिर समिति की ओर से उचित व्यवस्था की गई हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत नीलकंठ महादेव मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात रही। श्री शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा व आस्था के साथ भगवान शिव को गंगा जल अर्पित कर पूजा अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर समिति द्वारा सभी शिव भक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button