हरिद्वार

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर, निरीक्षण के दौरान चर्चा

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है, बड़ी तादाद में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसमें जाम की स्थिति बनी रहती है, श्रद्धालुओं को जाम से निजात दिलाने को लेकर शुक्रवार को पार्किंग व्यवस्था, यात्रा संचालक, सड़क की चौड़ाई एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण कर चर्चा की गई है। वहीं जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों में संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस संयुक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना, संभावित जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन करना तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना था। सर्वेक्षण के दौरान मार्ग की वर्तमान स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, सड़क की चौड़ाई एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी श्रीमती वरुणा सैनी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप नेगी, ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर मोहित रोथाण NHAI से कॉरिडोर मैनेजर प्रेम वल्लभ चमोली डिप्टी मैनेजर टेक प्रज्वल संबंधित विभाग उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक सुझाव एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Back to top button