
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पॉईंट 40 ग्राम स्मैक बरामद की वही आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक गुलशन लक्सर के निरंजनपुर गांव का निवासी है जिसे पुलिस माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, एसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार नागर, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।









