हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार कार्यालय पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 135 में जन्मोत्सव के उपलक्ष में अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान के संयोजन में एक जिला संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बाबा साहब के प्रति अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा की बाबा साहब ने किसी एक समाज के उत्थान के लिए कार्य नहीं किया अपितु उन्होंने समस्त समाज के विकास के लिए और समानता के लिए संविधान में सबको बराबरी का हक दिया है वह सर्व समाज के आदर्श रूप में पूजनीय हैं। बाबा साहब के कारण ही समाज में सबको समान विकास का लाभ मिला है। समाज से जाति पाति उच्च नीच की भावनाओं को दूर करने में मुख्य भूमिका रही है। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुबोध राकेश, प्रिंस लोहत आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।









