हरिद्वार कलियर पुलिस ने कर्नाटक से किया बच्ची को सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार
मंगलौर हरिद्वार बोलकर बेंगलुरु ले पहुंची महिला, मंगवाना चाहती थी भीख, लोकेशन ने खोले राज
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, 14 वर्षीय लड़की को कर्नाटक से सकुशल बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पिरान कलियर पुलिस के जज्बे के आगे एक महिला के मंसूबे को पस्त करते हुए 14 वर्षीय नाबालिक लड़की की मां के सुपुर्द करते हुए मां की मुस्कान लौटा दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक देहात ने पिरान कलियर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि 10 अप्रैल को तहरीर के आधार पर पता चला कि 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को पड़ोस में रहने वाली महिला अपने साथ कपड़े खरीदने के बहाने बहला फुसलाकर ले गई है जो अभी तक घर वापस नहीं आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक देहात ओर रुड़की सीओ के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गई।
14 वर्षीय नाबालिक लड़की की सकुशल बरामद के लिए पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, साथ ही वादिया द्वारा पुलिस को अपनी बेटी व संदिग्ध महिला का मोबाइल नंबर दिया गया।
पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस किया तो होश उड़ गए, लोकेशन बेंगलुरु कर्नाटका ट्रेस हुई, पुलिस 16 अप्रैल को स्थानीय पुलिस की मदद लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले सहारनपुर से लड़की को बहकावे में लेकर ट्रेन से दिल्ली ले गई। उसके बाद लड़की को मंगलौर बताकर कर्नाटका एक्सप्रेस में बैठकर बैंगलोर अपने घर ले गयी। महिला ने बताया कि नाबालिक बच्ची से भीख मंगवाना एवं गलत कार्यों में धकेलना था।
वहीं पुलिस टीम द्वारा समय रहते हुए एक बड़ी घटना को होने से बचाया जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा हरिद्वार पिरान कलियर पुलिस की प्रशंसा की गई। वहीं एसएसपी हरिद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही पर पुरी टीम की पीठ थपथपाई।









