हरिद्वार

दीन दयाल पार्किंग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक हरिद्वार दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने दीन दयाल पार्किंग क्षेत्र में दबिश दी। दबिश के दौरान भूरा नाम के व्यक्ति की झोपड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से 225 टैट्रा पैक देशी शराब, माल्टा ब्रांड और 15 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब कब्जे में लिए। आबकारी टीम ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस बाबत पर जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र बिंजोला ने बताया कि कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button