Dm और Ssp ने किया अपर रोड, मनसा देवी उड़न खटोला का निरीक्षण, दुकानदारों को दी हिदायत
उड़न खटोला संचालक को दी चेतावनी, टिकट घर के पास दुकानें हुई संचालित-तो होगी कार्यवाही

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कसी हुई है। वहीं बुधवार को हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो जिसको लेकर अपर रोड ओर मां मनसा देवी उड़न खटोला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़ा रूप अपनाते हुए मनसा देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में बनी दुकान संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि सड़क एवं फुटपाथ पर कोई अतिक्रमण नहीं होगा, और न ही दुकान-फड़ संचालित होगी।

जिलाधिकारी ने उड़न खटोला संचालक को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि टिकट घर ओर उड़न खटोला मार्ग के आस पास कोई भी दुकान संचालित होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









