हरिद्वार

नगर कोतवाली पुलिस बनी वादी, साधु की हत्या में शामिल नेपाली युवक गिरफ्तार

12 घंटे में खुलासा, मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब कोतवाली पुलिस ने खुद वादी बनकर साधु पर डंडे और पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी नेपाली युवक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोड़ीबेलवाला चौकी स्थित दीनदयाल पार्किंग के अंडरपास के ऊपर दोनों हाईवे के बीच पीपल पेड़ के पास एक बाबा काफी समय से निवास करता था, जिसकी रात को नेपाली लड़के के साथ मारपिटाई हुई, युवक ने बाबा के सर पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बाबा को जिला अस्पताल हरिद्वार लेजाया गया जहां डॉक्टर ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मृतक की शिनाख्त ओर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए। वहीं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की। गठित टीम ने गंगा सभा की अस्थाई पार्किंग में संदिग्ध की तलाश शुरू की तो पार्किंग में एक सोता हुआ व्यक्ति मिला। पुलिस को देख माफी मांगने लगा। वहीं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पूर्व से बाबा के साथ रात को सोने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी ने बताया कि नशा करने के बाद आरोपी ने बाबा के साथ मारपीट करते हुए डंडे और पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपना नाम दीपक थापा बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए है। जल्द ही जानकारी जुटा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button