देहरादून पुलिस का शानदार काम, बदमाश ढेर, थाना एसएचओ घायल
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। कल बुधवार देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूट कर गोली मार फरार होने की सूचना पर बदमाशों का पीछा कर रही प्रेमनगर पुलिस टीम की बदमाशो से मुठभेड़ हो गयी, जिसमे बदमाशो की गोली से थाना प्रभारी प्रेमनगर घायल गए ,वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को भी गोली लगी, किन्तु बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अस्पताल में ईलाज के दौरान घायल बदमाश की मृत्यु हो गयी है, वहीं थाना प्रभारी व घायल पीडित का ईलाज चल रहा है। बदमाशो की गिरफ्तारी को पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है।
कल बुधवार देर रात थाना प्रेमनगर को कंट्रोलरूम से सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है तथा व एक उसे गोली भी मार दी है। लूट व गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौड़ अपनी टीम संग मौके पर पहुँचे।
घटनास्थल पर पहुँची पुलिस टीम ने मौके पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे देखा। घायल व्यक्ति ने अपना नाम
देवराज बताया। उसने बताया कि काले रंग की गुजरात नम्बर प्लेट की कार सवार कुछ बदमाशो द्वारा उससे बंदूक दिखाकर लूटपाट की गई व उसके बाद गोली मार विश्रांति की तरफ भागे हैं।
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों द्वारा उससे उनका नीले रंग का बैग छीना गया है जिसमे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी व आईडी व अन्य कागजात थे।घायल व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया व उसे साथ लेकर बदमाशो के भागे जाने की दिशा में बदमाशों को खोजना शुरू किया। कुछ दूर जाने पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा गया गया तो कार सवार बदमाशो द्वारा पुलिस को अपने पीछे अत्तर देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दी व गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए।
पुलिस टीम द्वारा भी बदमाशो का पीछा किया गया तो बदमाशो ने फिर से पुलिस पर फायर किया गया, बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौड़ को लग गई।जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्यवाही की गई,जिसमे एक बदमाश को गोली लगी व वह घायल हो गया। अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए जिनकी तलाश जारी है। उक्त घायल बदमाश समेत पीड़ित देवराज को तथा प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है।
वही मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी भी घटनास्थल पहुँचे व उसके उपरान्त चिकित्सक से थाना प्रभारी व अन्य घायलों की जानकारी ली गयी। कप्तान द्वारा सभी बदमाशो की गिरफ्तारी को सभी नाकों व बैरियर के आदेश पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। देर रात ही घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल बदमाश की मृत्यु हो गई है। कप्तान द्वारा कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर मृत बदमाश के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली है व अभियुक्त की पहचान को कार्यवाही करने को कहा है।









