देहरादून

देर रात प्रेमनगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों की बीच हुई थी मुठभेड़, इलाज के दौरान कुख्यात बदमाश अकरम हुआ ढेर

रंगदारी, फिरौती, हत्या समेत कई मुकदमे थे इस पर अपराधी पर दर्ज, आईजी गढ़वाल व देहरादून कप्तान ने की प्रेस कांफ्रेंस

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। कल बुधवार देर रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित पौंधा रोड में एक ठेकेदार से लूटपाट कर उसे गोली मार फरार हुए बदमाशो का पीछा कर रही प्रेमनगर पुलिस टीम की बदमाशो से मुठभेड़ हो गयी। बदमाशो की 2 गोली थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौड़ के हाथ मे लग गयी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश की गोली लग गयी, जिसकी ईलाज के दौरान मौत गो गयी। किन्तु बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मारा गया बदमाश कुख्यात बदमाश है जिसके खिलाफ 2017 में बालावाला क्षेत्र में एक घर मे लूट के दौरान पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी थी,वहीं 2024 व 2025 में भी पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। मृतक बदमाश के विरुद्ध देहरादून, शामली, सहारनपुर आदि में 14 मुकदमे दर्ज है।

कल बुधवार देर रात थाना प्रेमनगर को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाशों द्वारा पौंधा रोड पर एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है व बदमाशो द्वारा उन्हें एक गोली भी मारी गयी है। लूट व गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौड़ अपनी टीम संग मौके पर पहुँचे।
घटनास्थल पर पहुँची पुलिस टीम ने मौके पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे देखा। घायल व्यक्ति ने अपना नाम
देवराज बताया व बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है और काम से जब वह घर जा रहा था तो काले रंग की गुजरात नम्बर प्लेट की कार सवार कुछ बदमाशो द्वारा उनकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर उससे बंदूक दिखाकर लूटपाट की गई व उसके बाद गोली मार विश्रांति की तरफ भागे हैं। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों द्वारा उससे उनका नीले रंग का बैग छीना गया है जिसमे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी व आईडी व अन्य कागजात थे।घायल व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया व उसे साथ लेकर बदमाशो के भागे जाने की दिशा में बदमाशों को खोजना शुरू किया। कुछ दूर जाने पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा गया गया तो कार सवार बदमाशो द्वारा पुलिस को अपने पीछे आते देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दी व गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए।

पुलिस टीम द्वारा जंगल मे अभियुक्तो का पीछा किया गया तो पुलिस को अपने पीछे आते देख अभियुक्तो द्वारा पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौड़ को लग गई, किन्तु उसके बावजूद भी निरीक्षक द्वारा अभियुक्तो का पीछा जा रखा।

अभियुक्तो के लगातार फायरिंग करने पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में अभियुक्तो पर जवाबी फायर की गई, जोकि एक बदमाश को लग गई। वहीं अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 01 देशी पिस्टल 01 देसी तमंचा व घटना में लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा मुठभेड में घायल प्रभारी निरीक्षक, बदमाश तथा लूट की घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में घायल बदमाश की मृत्यु हो गई।

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी भी गुरुवार तड़के सुबह घटनास्थल पहुँचे व उसके उपरान्त चिकित्सक से थाना प्रभारी व अन्य घायलों की जानकारी ली गयी। कप्तान द्वारा तड़के सुबह ही सहसपुर, विकासनगर व अन्य थाना पुलिस को भी सभी बदमाशो की गिरफ्तारी को सभी नाकों व बैरियर के आदेश पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए थे। जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। वादी देवराज की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0.- 84/26, धारा 109/309(6) बीएनएस तथा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बंध में मु0अ0सं. 85/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज पुलिस कार्यालय में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप व कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित की गए थे। एफएसएल टीम को मुठभेड में मारे गये बदमाश का मोबाइल मौके से बरामद हुआ था, जिसकी एसओजी तथा साइबर सैल से जांच कराने तथा मोबाइल नम्बर की आई0डी0 निकालने पर मृतक बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बुंटा, थाना भवन गढी पुख्ता, शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में की।

कप्तान ने बताया कि मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी पर पता चला कि अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी। उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसके साथ ही अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके उपरान्त उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पौंधा रोड पर ठेकेदार के साथ लूटपाट की गई थी। मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी सूचित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कुल 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Related Articles

Back to top button