हरिद्वार

लक्सर में डॉक्टर पर हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड बाबा भी गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने कार सवार डॉक्टर सुमित कुमार पर हुई फायरिंग के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बाबा मंगत दास उर्फ सागर को गिरफ्तार भी कर लिया है। शातिर आरोपी मंगत दास थाना आदर्श मंडी जिला शामली उत्तर प्रदेश के कंडीला शेखूपुर गांव का निवासी है लक्सर सीओ देवेंन्द्र सिंह नेगी ने बताया आरोपी ने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर बीती 27 अप्रैल को बाडीटीप गांव के पास डॉक्टर की कार पर फायरिंग की थी। इससे पहले 14 अप्रैल को भी दाबकी कलां में इसी कार को निशाना बनाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया रंजिश के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था उन्होंने बताया आरोपी मंगत दास के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है साथ ही इसे पूर्व आरोपी के साथी शुभम को भी गिरफ्तार किया जा चुका है आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कोतवाल लक्सर प्रवीण कोश्यारी, भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश, कांस्टेबल गंगा और कांस्टेबल रियाज आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button