गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हुआ “विश्लेषणात्मक पद्धति कार्यशाला” का आयोजन
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के रसायन विज्ञान विभाग में एम.एससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए “विश्लेषणात्मक पद्धति कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों एवं शोध कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों, प्रयोगशाला उपकरणों के संचालन तथा शोध कार्य में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर०के शुक्ला, डॉ. सुहास, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. प्रशांत तेवतिया, डॉ. राजदीप मलिक, डॉ. रवींद्र कुमार तथा डॉ. जे.आर मीना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों एवं शोध कार्य में उनके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुहास ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में नई तकनीकों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आभा शुक्ला ने विद्यार्थियों को कार्यशाला की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, शोध क्षमता एवं वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं प्रयोगात्मक कार्यशालाओं के आयोजन पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए विभाग के शिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।









