त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की पुण्यतिथि मनाई
सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में त्यागमूर्ति का अहम योगदान रहा- इंद्र मोहन गोस्वामी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब) नई दिल्ली के संस्थापक त्याग मूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक बनाई गई। त्यागमूर्ति के द्वारा स्थापित सप्त ऋषि आश्रम भूपत वाला हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधु संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी भक्तों ने त्यागमूर्ति को एक महान गृहस्थ संत और महामानव बताया।



श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी गणेश दत्त जी का जीवन समाज को समर्पित था उन्होंने शैतान धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अहम कार्य किया। इस अवसर पर भजनों का आयोजन किया गया सबसे पहले त्याग मूर्ति गणेश दत्त महाराज जी की सप्त सरोवर सरोवर क्षेत्र में गंगा के तट पर बनी हुई समाधि में पुष्पांजलि अर्पित की गई और उसके बाद श्रद्धांजलि सभा की गई। सभा का संचालन डॉ नंद किशोर शर्मा ने किया। इस अवसर पर महंत स्वरूप बिहारी शरण, उपेंद्र शर्मा डी आर मदान, डॉ भारती बंधु एस सी शर्मा राजीव मुदगिल, मीनाक्षी शर्मा, महेंद्र कालरा आदि उपस्थित थे।









