हरिद्वार

जिलाधिकारी ने गंगदासपुर गाँव में एसआईआर की प्रगति का लिया जायजा, बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन एवं आवश्यक अभिलेखों का संकलन में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button