हरिद्वार

सड़क पर हूटर बजाकर शादी में हुए शामिल, वायरल वीडियो पर ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई

Video: हूटर बजाकर कार की खिड़कियों से बाहर निकल मचा रहे थे हुड़दंग, हाथ जोड़ते नजर आए युवक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। आजकल गाड़ियों में हूटर बजाकर रोब दिखाने का दौर चल पड़ा है। ऐसा ही एक मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का प्रकाश में आया है जहां सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पांच चारपहिया वाहन सीज कर युवकों को सबक सिखाया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर यातायात नियमों को दरकिनार करते हुए अपनी जान को खतरे में डालकर चलती गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकालकर स्टंटबाजी कर युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया है।

वहीं इस बाबत पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस की मीडिया सेल को एक वीडियो मिला था। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में जाते वक्त युवकों ने गाड़ी में हूटर बजाकर कार में स्टंट दिखाते हुए हुड़दंग मचाया।

उन्होंने बताया कि यह वीडियो सराय रोड का है जहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने वक्त युवकों की हरकतों को स्थानीय व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद का सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। कोतवाल ने बताया कि युवकों को चिन्हित कर संबंधित वाहनों सहित कोतवाली ज्वालापुर बुलाकर नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पांचो वाहनों को सीज कर वाहन चालकों व अन्य के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं पुलिस ने अभिभावकों को इस पर साफ संदेश दिया कि अगर इस तरह की घटना द्वारा हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button