पिरान कलियर

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 36 घंटे में चोरी का खुलासा

50 से 70 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पुलिस ने किया खुलासा, चोरी करने वाला निकला विधि विवादित किशोर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। ग्राम मेहवड़कला निवासी धमेन्द्र शर्मा ने 17 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से चांदी के सिक्के, आभूषण और नगदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देशन में चला ऑपरेशन प्रहार:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन जांच करते हुए 50 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। कुशल सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग के चलते पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली।

18 जून 2026 की रात धनौरी चौकी पर पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में किशोर ने चोरी की घटना कबूल कर ली। उसके कब्जे से चांदी के सिक्के, आभूषण, 10,500 रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 331(3) और 317(2) की बढ़ोतरी की है। आरोपी किशोर के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उसे बरामद माल के साथ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी:
चार सफेद धातु की प्लेटें, चार सिक्के, 10,500 रुपये नगद और एक लोहे की रॉड

पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल इसरार अली और कांस्टेबल माजिद खान की टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

Related Articles

Back to top button