लक्सर

पथरी के दोहरे साधु हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी विवाद में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद हत्या की वजह बना। आरोपियों ने सेवागिरी को गद्दी का मालिक बनाए जाने से नाराज होकर पहले सीसीटीवी बंद किए, फिर सेवागिरी और पारसगिरी की धारदार हथियार से हत्या कर शवों को मंदिर परिसर के पास गड्ढे में दबा दिया। वारदात के बाद खून के निशान मिटाने के लिए गद्दा को भी जला दिया गया एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना पथरी, सीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु और राममिलन को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो फावड़े और एक पाठल को भी बरामद किया है। पुलिस फरार चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button