हरिद्वार

कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर लगातार हो रहा निरीक्षण, बीच रोड पर गड्ढा बना चर्चा का विषय

दो पहिया वाहनों को खतरा, सड़क पर गड्ढा बना दुर्घटना का केंद्र

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय आगामी कावड़ मेला हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है, तो वहीं पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है और कावड़ मेला तैयारियों को लेकर लगातार क्षेत्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। तो वही एक ऐसा ही मामला शहीद भगतसिंह चौक के पास का प्रकाश में आया है, सड़क पर बीचो-बीच बना गड्ढा अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

जी हां हरिद्वार के मुख्य चौराहे शहीद भगतसिंह चौक के पास बीचों-बीच सड़क पर यह गड्ढा बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है और संबंधित विभाग की पोल खोल रहा है। चर्चा है कि जहां इस समय जिलाधिकारी और एसएसपी समेत उत्तराखंड के वरिष्ठ आलाधिकारी कावड़ मेला तैयारियों को लेकर लगातार हरिद्वार पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं तो वहीं यह गड्ढा अब एक चर्चा का विषय बना हुआ है, और साथ ही सम्बन्धित विभाग पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

शहर में चर्चा है कि अलग-अलग राज्यों से कावड़िये गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचेंगे, उनकी सुरक्षा दृष्टिगत को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कावड़ मेला तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही किसी भी तरह की शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो जिसको लेकर लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है।

चर्चा है कि शहीद भगतसिंह चौक के पास यह गड्ढा कहीं ना कहीं सवाल खड़े कर रहा है जहां लगातार तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है, तो अधिकारियों से इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है, जो जनमानस की जान पर खतरा बन सकता है। शहर में चर्चा है कि एक बार पूर्व में भी यह गड्ढा चर्चा का विषय बना था, हरिद्वार के एक वरिष्ठ पत्रकार इस गड्ढे के कारण बाल-बाल बचे थे।

उसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और इस गड्ढे को सही कर अपनी पीठ थपथपाने का काम किया गया था, चर्चा तो यहां तक है कि बरसात का मौसम आ चुका है और भगतसिंह चौक की सड़के तालाब में तब्दील हो जाती हैं कहीं ना कहीं यह गड्ढा बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग कुंभकरण की नींद से कब जागेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button