हरिद्वार

भाजपा नेता शिवा चौहान ने ग्रामीणों से संवाद कर ली समस्याओं की जानकारी

भूमि का मालिकाना हक दिलाने का भरोसा दिलाया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के पुरानी कुण्डी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, गांव में जलभराव, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, भूमि के मालिकाना हक, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। शिवा चौहान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बिजली संबंधी समस्या के समाधान की पहल करते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भूमि के मालिकाना हक से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर शिवा चौहान ने मौजूदा कांग्रेस विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हुए हैं और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया। जल भराव जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। कांग्रेस विधायक गांव की समस्याओं का संज्ञान भी नहीं लेती हैं। निश्चित रूप से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की जनता चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button