हरिद्वार

विकास भवन के शौचालयों की व्यवस्था पर CDO की सख्ती, औचक निरीक्षण में दिए स्वच्छता के कड़े निर्देश

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था सहित आमजन के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की गंदगी, दुर्गंध अथवा अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ निर्धारित समय पर सफाई कार्य कराया जाए, ताकि आमजन एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं भी साफ-सफाई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास भवन परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button