हरिद्वार कांवड़ यात्रा के बीच यात्रियों की जान दांव पर लगा रहे ऑटो चालक
ओवर लोडिंग सवारियां लेकर सड़कों पर दौड़ा रहे ऑटो रिक्शा
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहदान। हरिद्वार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल बनाने में जहां उत्तराखंड पुलिस प्रशासन दिन रात ड्यूटी पर दिख रहा है, तो वहीं हरिद्वार में कुछ ऑटो रिक्शा चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सवारियों की जान से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे कुछ ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए हरिद्वार की सड़कों पर फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। जहां हरिद्वार के मुख्य मार्गो पर कांवड़ियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है तो वहीं ओवर लोडिंग सवारियां भरकर सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो रिक्शा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।










