हरिद्वार

राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने प्रेस क्लब में सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उनकी सांसद निधि से हरिद्वार प्रेस क्लब में स्थापित किए गए सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने प्रेस क्लब सभागार में सांसद कल्पना सैनी का बुके देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मौजूद रही रूड़की यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग की एचओडी पूजा डबराल ने भी सांसद डा.कल्पना सैनी का स्वागत किया। पूजा डबराल ने जर्नलिज्म के छात्र-छात्राओं को प्रेस क्लब की गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने कहा कि सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने सौर ऊर्जा का लाभ उठाने और बिजली की बचत करने की अपील भी की। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन विकल्प है। सांसद निधि से प्रेस क्लब में 10 किलोवाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगने से बिजली का बिल बहुत कम आता है। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली बचत का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने सांसद कल्पना सैनी का आभार प्रकट किया। इस दौरान श्रवण झा, बालकृष्ण शास्त्री, रामचंद्र कनौजिया, के.के. पालीवाल, परमजीत सिंह राणा, दीपक मिश्रा अमित शर्मा, महताब आलम, रविंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, अमरीश, वैभव भाटिया सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button