हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चला रहे दो चालक गिरफ्तार

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत रानीपुर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। दोनों चालकों के वाहन सीज कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि में रैश ड्राइविंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिवालिक नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल संख्या UK 08 BK 0574 के चालक नकुल शर्मा पुत्र योगेश शर्मा, निवासी चौहान मोहल्ला, ज्वालापुर, उम्र 25 वर्ष को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में विष्णुलोक कॉलोनी के पास बागोवाली क्षेत्र से स्कूटी संख्या UK 08 BE 1123 के चालक सागर पुत्र स्वर्गीय नथूलाल, निवासी कटरा बाजार ज्वालापुर, उम्र 27 वर्ष को भी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद धारा 185 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रानीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 रीना कुंवर, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा एवं कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button