लक्सर

किसानों का दमन कर रही बीजेपी सरकार: पदम सिंह रोड़

फिरोज अहमद जिला ग्रामीण प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोके जाने की खबर से किसानों में भारी आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्टीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों का दमन कर रही है और किसानों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने ने कहा कि जिन किसानों को रोकने के लिए बॉडर पर आर्मी का सहारा लिया जा रहा है यह आर्मी के जवान भी उन्हीं किसानों के बेटे और भाई है। किसानों को बॉडर पर इस तरह से रोका जा रहा जिस तरह युद्ध हो रहा हो, बॉडर पर युद्ध जैसे हालात है। उन्होंने कहा कि ये यहां से युद्ध किसानों की साथ लड़ना चाह रहे है या पाकिस्तान चीन के साथ जो बॉडर पर युद्ध जैसे हातल बने है उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा किसान है जो अपने साथ में वहा तोप या बंदूक लेके जा रहे है सिर्फ और सिर्फ किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा हालात ये खराब करते जा रहा रहे है जो बीजेपी लिए ठीक नही रहेगा उन्होंने कहा कि अगर किसान अपनी मांग को मांगने जा रहा रहे तो उन्हें रोका नही जाना चाहिए अगर किसान अपनी फसल का उचित दाम मांगने जा रहा है तो इन्हें क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की बात मानती है तो ठीक है अन्यथा पूरे देश का किसान इकठ्ठा होकर दिल्ली पहुचने का काम करेगा।

Related Articles

Back to top button